Advertisement

मिर्ज़ापुर से नई दिल्ली के लिए दो रोडवेज बसो का प्रतिदिन शुरू हुआ संचालन 1152 रुपये किराया

मिर्ज़ापुर से नई दिल्ली के लिए दो रोडवेज बसो का प्रतिदिन शुरू हुआ संचालन 1152 रुपये किराया
मिर्ज़ापुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम द्वारा मिर्ज़ापुर से नई दिल्ली रूट के लिए दो रोडवेज बसें स्वीकृत कर बसो का संचालन शुरू कर दिया गया है, स्वीकृत बसों में पहली बस प्रतिदिन शाम 4:30 बजे मिर्ज़ापुर डिपो से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन सुबह 11:00 बजे आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंचेगी, वापसी में यही बस आनंद विहार से अपराह्न 2:00 बजे मिर्ज़ापुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:00 बजे मिर्ज़ापुर पहुंचेगी, मार्ग के प्रमुख डिपो पर बस का ठहराव करीब एक घंटे का होगा, इस रूट का किराया 1152 रुपये निर्धारित किया गया है, जनपद के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद मिश्रा ने बताया कि मिर्ज़ापुर से दिल्ली के लिए दो बसें स्वीकृत हुई हैं, यात्रियों की लगातार मांग और भीड़ को देखते हुए निगम ने यह निर्णय लिया है, दो बसें चलने से आरक्षण की समस्या खत्म होगी और यात्रियों को सीधी व सुगम सेवा मिलेगी, तो वही यात्रियों का कहना है कि रोडवेज का किराया अधिक है और यात्रा में लगभग 18 घंटे का समय लग रहा है, जबकि ट्रेन से यही यात्रा कम किराए और कम समय मे पूरी हो जाती है, बिना रिजर्वेशन वाले और इमरजेंसी में यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे सुविधा मिलेगी,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें