मिर्ज़ापुर माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ प्रशासनिक भवन, शैक्षिक भवन तथा शिक्षकों के लिए निर्मित भवन सहित विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने के दौरान विकास कार्यो की धीमी गति को देखकर असंतुष्ट होकर काफी नाराज हो गयी, जिसको लेकर निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने विश्वविद्यालय भवन को 15 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, हालांकि निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति को देखते हुए निर्धारित समय तक भवन को पूर्ण रूप से उपयोग के लिए तैयार किया जाना संभव नहीं लग रहा है,।कुलसचिव ने बताया कि विद्युत व्यवस्था भी पूर्ण नहीं हुई है, सफाई का कार्य अभी जारी है, पूरे प्रशासनिक भवन में फर्नीचर भी नहीं लगाया गया है, कई स्थानों पर पत्थर की टाइलें टूटी हैं, प्रयोगशाला का कार्य भी अधूरा है तथा कई आवश्यक कार्य पूरे किए जाने शेष हैं,
Share: