Advertisement

मिर्ज़ापुर विंध्याचल नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर रोडवेज ने भी कसी कमर विभन्न मार्गो पर चलेंगी 180 बस

मिर्ज़ापुर विंध्याचल नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर रोडवेज ने भी कसी कमर विभन्न मार्गो पर चलेंगी 180 बस
मिर्ज़ापुर विंध्याचल नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर परिवहन निगम रोडवेज ने भी आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने को लेकर कमर कस ली है, विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम 10 से 20 अक्तूबर तक मिर्जापुर से छह प्रमुख मार्गों पर 180 बसें चलाई जाएंगी, जरूरत पड़ने पर प्रयागराज और वाराणसी से 25 अतिरिक्त बसें मिर्जापुर भेजी जाएंगी, रोडवेज के एआरएम अरविंद मिश्रा ने बताया कि मेला अवधि में मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर 65 बसें चलेंगी, मिर्जापुर रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर 30 बसें और मिर्जापुर जौनपुर व आजमगढ़ मार्ग पर 25 बसें चलाई जाएंगी, इसके अलावा मिर्जापुर-घोरावल और मिर्जापुर हनुमना मार्ग पर पांच-पांच बसें लगाई जाएगी, आवश्यकता पड़ने पर प्रयागराज और वाराणसी से 25 बसें मिर्जापुर भेजी जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में आवसगमन में सहूलियत मिल सके,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें