मिर्ज़ापुर जनपद के दो थाना क्षेत्री से फरार चल रहे तीन वारन्टियो को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, जिसमे थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने दो वारण्टी व थाना लालगंज पुलिस द्वारा एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया, पुलिस ने तीनों वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में नौ थानों पर पुलिस ने 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया, जिसमे थाना विन्ध्याचल में 01, थाना कोतवाली शहर में 05, थाना कोतवाली कटरा में 02, थाना चिल्ह में 02, थाना पड़री में 03, थाना चुनार में 01, थाना लालगंज में 01, थाना जिगना में 02, थाना मड़िहान में 02 कुल 19 व्यक्तियों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया,
Share: