प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड मामले में 5 लाख के इनामी फरार शूटर अरमान को कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार के गया से प्रयागराज लाया गया, पुलिस ने प्रयागराज पुलिस कोर्ट में अरमान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया, शूटर अरमान को बिहार से प्रयागराज लाकर उसे सुरक्षा कारणों से पुलिस लाइन में ही रखा गया था, उसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे कोर्ट में पेश किया, प्रयागराज में 24 फरवरी, 2023 को उमेश पाल के साथ उनके दो सरकारी गनर की गोली व बम मारकर हत्या कर दी गयी थी, हत्याकांड में शामिल अतीक गैंग का शूटर अरमान फरार चल रहा था, पुलिस ने उसे भगौड़ा घोसित कर उसके ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित किया था, यूपी पुलिस पिछले करीब 3 साल से उमेश पाल हत्याकांड में शूटर अरमान को तलाश कर रही थी, वह पुलिस से बचने के लिए गयाजी भाग गया। था, वहा उसके ऊपर एक दुकानदार पर फायरिंग करने का केस दर्ज था, इसी मामले में उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, 27 फरवरी 2023 से अरमान गया सेंटर जेल में बंद था, अरमान की जानकारी मिलते ही प्रयागराज पुलिस उसे लाने के लिए कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की थी, जिसे आज बिहार से प्रयागराज लाया गया है, पुलिस अरमान के मुंह को गमछे से ढंककर कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत परिसर लेकर पहुंची, एडीजे एससी, एसटी कुमार मयंक की अदालत में पेश किया,
Share: