प्रयागराज में आज सोमवार की भोर में एक युवक बोतल में पेट्रोल लेकर अपनी पत्नी के मायके पहुंचा, घर के बाहर खड़ी तीन स्कूटियों पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगाकर फरार हो गया, पूरी घटना पास लगे cctv में कैद हो गया, बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ महीने पहले युवती से लव मैरिज की थी, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद पत्नी मायके में रहने लगी, आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक पति आज सोमवार की सुबह करीब 3 बजे बहादुरगंज के लोहिया पांडे का हाता स्थित पत्नी के मायके पहुंचा, और वहां खड़ी तीन स्कूटियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, आग लगते ही तीनों स्कूटियां धू-धूकर जलने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं,
Share: