मिर्ज़ापुर नगर के तुलसी चौक निवासी आरोपी अतुल कसेरा को आजमगढ़ पुलिस ने मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करते आरोपी सहित चोरी करने वाले गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार मिर्ज़ापुर का बर्तन कारोबारी आरोपी अतुल कसेरा अपने व्यापार के घाटा को पूरा करने के लिए मंदिरों से घंटे चुराने लगा था, पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की रात पौहारी बाबा मंदिर से 11 पीतल के घंटे चोरी हुए थे, इसके बाद एक अक्तूबर की रात चोरों ने उसी मंदिर को दोबारा निशाना बनाते हुए नौ घंटे चोरी कर लिए, आजमगढ़ मेंहनगर और तरवां पुलिस की संयुक्त टीम ने मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के आरोपी अतुल कसेरा समेत छह सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 20 पीतल के घंटे, एक लाख रुपये नगद,और घटना में इस्तेमाल होने वाले दो चार पहिया वाहन बरामद किए, इन लोगो द्वारा गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र स्थित एक मंदिर से चार घंटे चोरी करना स्वीकार किया, गैंग में मिर्ज़ापुर, गाजीपुर, वाराणसी के रहने वाले लोग शामिल है, पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया,
Share: