मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग बड़का घुमान मोड़ के पास ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से बेकाबू ट्रक ने आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में कार सवार एक महिला कि मौत हो गयी, जब अन्य सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया गया कि कार सवार सभी लोग प्रयागराज के रहने वाले थे, मध्यप्रदेश के छतना गांव गए थे, जहा पिता का श्राद्ध करने के बाद प्रयागराज के शुकुलपुर वापस लौट रहे थे, थाना ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ के पास उनके कार के पीछे चल रही ट्रक का ब्रेकने फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार ट्रक खाई में जाकर रुक गया, उसका चालक मौके से फरार हो गया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहा डाक्टरो ने उषा देवी उम्र करीब 48 वर्ष को मृत घोषित कर दिया, वही उषा देवी के बेटे अंबुज मिश्र, अंकित मिश्र, और आयुष का इलाज किया जा रहा,
Share: