मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के पटेहरा कला अंतर्गत घंटा मजरा का रहने वाला 20 वर्षीय छात्र शिवम का शव उसके घर से थोड़ी दूर महुआ के पेड़ से लटका हुआ मिला, परिजनों को जैसे ही शिवम के शव की जानकारी मिली परिवार में कोहराम मच गया, बताया गया कि शिवम विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था, आज सुबह मंगलवार को उसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर महमदवा नाला के पास महुआ के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को उतरवाकर जांच करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खबर लिखे जाने तक शिवम के मौत के पीछे की वजह पता नही चल सका था, बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,
Share: