मिर्ज़ापुर जनपद में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में चलायें गए 12 घण्टे के विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह में 18 वांछित, वारण्टी को गिरफ्तार किया गया, राजकुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व योगेन्द्र सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में जनपद में अपराधियों तथा वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के विरूद्ध धर पकड़ हेतु चलाये गये 12 घण्टे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है, जिसमे।कोतवाली शहर 02, कोतवाली कटरा में 04, कोतवाली देहात में 07 थाना सन्तनगर में 01, थाना मड़िहान में 01, अहरौरा में 03 कुल 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी,
Share: