Advertisement

वाराणसी में चीनी मांझे से एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस आयुक्त का आदेश आते ही दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

वाराणसी में चीनी मांझे से एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस आयुक्त का आदेश आते ही दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
वाराणसी में रविवार को चीनी मांझे से एक व्यक्ति की गर्दन कटने से मौत के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शिविर कार्यालय में सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक में प्रतिबंधित मांझा को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा की वाराणसी में चीनी प्रतिबंधित मांझे को लेकर कोई छूट नहीं दी जाएगी, बेचने वाले, खरीदने वाले और इससे पतंग उड़ाने वाले सभी पर अभियान चलाकर तुरंत मुकदमा लिखकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी, आज सोमवार को एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के दशाश्वमेध, चौक और लक्सा क्षेत्र की कई पतंग की दुकानों पर छापेमारी की, इस दौरान दुकानों में रखे पतंग और मांझे के बंडलों को खंगाला गया, पुलिस का कहना है कि चीनी मांझा बेहद खतरनाक है और इससे लगातार हादसे हो रहे हैं, एसीपी ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर कोई भी दुकानदार चीनी मांझा बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें