मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल स्थित देवरहवा हंस बाबा आश्रम में स्थित राधा कृष्ण मन्दिर में आज शनिवार को श्री राधाष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया, इस अवसर पर पूरा मन्दिर प्रांगण को फूलों, और गुब्बारों से सजाया गया था, राधा रानी के जयकारों से पूरा मन्दिर प्रांगण भक्तिमय रहा, सुबह से ही आश्रम में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया था, राधा रानी का विशेष श्रृंगार कर भोग अर्पित किया गया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर राधा रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आश्रम के प्रबंधक अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राधाष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चन, और प्रसाद वितरण काआयोजन किया गया, उन्होंने बताया कि राधा रानी के जन्मोत्सव पर आश्रम में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही,
Share: