मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ताओं, जनपद के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय पर भव्य उत्सव जश्न मनाया, यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर खुशी का इजहार किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं उत्साहपूर्वक नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय देश की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास का प्रतीक है, उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण एवं संगठन की मजबूती का परिणाम है, इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं महिलाएं मौजूद रहीं ,
Share: