मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नारीबारी में बीते दिनों शुक्रवार को एक शादी समारोह के बाद आयोजित बहुभोज में एक युवक को गोली मार उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज, पुलिस द्वारा बताया गया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की तो तथ्य प्रकाश में आया कि अजय पुत्र भूतनाथ रैदास, उम्र करीब-22 वर्ष की मृत्यु बुंदेला पुत्र रधुनाथ निवासी राजापुर थाना कोतवाली देहात के द्वारा हत्या कर दी गयी थी, पुलिस ने भौतिक, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्त चन्द्रभूषण उर्फ मोछू पुत्र राजनारायण निवासी बरईपुर थाना कोतवाली देहात को आज मुखबिर की सूचना के आधार पर रानीपुर रेलवे लाइन पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 12 बोर व खोखा कारतूस फायर भी बरामद किया गया, गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अजय (मृतक) मेरे दूर की बुआ का लड़का है, हम लोग बहूभोज में गये थे, मेरे पास एक तमंचा था, जिसे देखने की जिद अजय ने किया, मैं उसे भीड़ से बाहर ले जाकर तमंचा दिखाया तो वह तमंचा लेने की जिद करने लगा, मुझे गुस्सा आ गया और मैने उसके सीने में गोली मार दी, पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: