Advertisement

जौनपुर में मात्र तीन इंच जमीन के लिए एक व्यक्ति की मारपीट धक्का मुक्की के दौरान मौत

जौनपुर में मात्र तीन इंच जमीन के लिए एक व्यक्ति की मारपीट धक्का मुक्की के दौरान मौत
जौनपुर के थाना केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिझवारे में मात्र तीन इंच जमीन के लिए दो पक्षो में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने एक व्यक्ति की मारपीट के दौरान मौत हो गयी, घटना शुक्रवार की है, थाना केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिझवारे में रास्ते के तीन इंच जमीन को लेकर दो पक्षो में चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी और हाथापाई के बाद हिंसक रूप ले लिया, इस दौरान धक्का मुक्की के दौरान गिरने से 65 वर्षीय राधेश्याम यादव की मौत हो गई, बताया गया कि दोनों पक्षो में पिछले करीब पांच वर्षों से तीन इंच रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था, शुक्रवार को जब रास्ते पर खड़ंजा बिछाने का कार्य कराया जाने लगा, तो इसी दौरान फिर से तीन इंच जमीन को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया, धक्का मुक्की के दौरान जमीन पर गिरने से 65 वर्षीय राधेश्याम यादव की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा की ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें