Advertisement

मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया

मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ।। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, संजय कुमार शुक्ला एवं अपर जिला जज प्रथम, नोडल अधिकारी (रा०लो०अ०) सन्तोश कुमार गौतम, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० श्रीमती रिचा जोशी, विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिहं, सहित कई बैंक आफिसर संयुक्त रूप से 09 मई 2026 शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को दीवानी न्यायालय परिसर से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया, लोक अदालत में बैंक लोन मामले, वैवाहिक मामलों तथा न्यायालय के मुकदमों के निस्तारण से सम्बन्धित होने वाले लाभ की जानकारी आम जनमानस तक पहुँच सके, जनपद न्यायाधीश महोदय अरविन्द कुमार मिश्रा ।। ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्ज़ापुर के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर मिर्ज़ापुर, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), अपर जिलाधिकारी (भू.रा.), नगर पालिका परिशद, चकबन्दी विभाग, वन विभाग, एवं समस्त राजस्व के न्यायालयों में 09 मई 2026 दिन शनिवार को समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, लोक अदालत में सुलह योग्य मुकदमों एवं वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें