मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र से फरार चल रहे वारण्टी नन्दलाल पुत्र विश्वनाथ निवासी विजयपुर कोठी थाना कोतवाली शहर को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में जनपद के 11 थाने पर 32 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली देहात में 02, थाना कछवां में 01, थाना पड़री में 05, थाना ड्रमण्डगंज में 04, थाना सन्तनगर में 03, थाना चुनार में 03, थाना अदलहाट में 03, थाना जमालपुर में 01, थाना अहरौरा में 04, थाना मड़िहान में 04, थाना राजगढ़ में 02 कुल 32 व्यक्तियों का पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान किया ,
Share: