Advertisement

मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र से असलहा तस्कर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार 03 पिस्टल व मैग्जीन बरामद दो फरार

मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र से असलहा तस्कर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार 03 पिस्टल व मैग्जीन बरामद दो फरार
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र से आज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अन्तर्रजनपदीय असलहा तस्कर गैंग के दो सदस्यो को गिरफ्तार कर उनके पास से 03 अवैध पिस्टल, मैग्जीन व 02 अतिरिक्त मैग्जीन, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया, जब कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग भटौली के रास्ते भदोही की तरफ जा रहे है, जिनके पास अवैध असलहा है, सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा भटौली श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर वाहनो की चेकिंग शुरू की, इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, पुलिस द्वारा घेर कर 1. हरिओम पाण्डेय पुत्र गोपाल जी पाण्डेय निवासी मड़फा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज व 2.बालअपचारी को पकड़ा गया, कब्जे से 03 पिस्टल .32 बोर मय मैग्जीन, 02 अतिरिक्त मैग्जीन, जिन्दा कारतूस व खोखा बरामद किया, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए, पुलिस द्वारा बताया गया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए बरामद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस वाहन संख्या UP63AY6884 का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें