मिर्ज़ापुर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने जनपद के सभी तहसीलों पर आने वाले आमजन की समस्याओ को सुना, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील लालगंज में जन शिकायतो को सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता से अधिकारी सम्पर्क करते हुए संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, निस्तारण न होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आए हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओ को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया, इस दौरान जिलाधिकारी समक्ष 92 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 04 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण करते हुए बाकी प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ताढंग से निस्तारण किया जाए,
Share: