मिर्ज़ापुर कछवा नगर पंचायत में श्री खप्पर बाबाजी आश्रम के पीछे कछवा बाजार में खुले मुथुट फिनकॉर्प के भव्य शो रूम का आज उदघाट्न अजय कुमार उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, व सदस्य नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया, उदघाट्न समारोह कार्यक्रम में पहुंचने पर मुथुट फिनकॉर्प के अधिकारी व कर्मचारियों ने अजय कुमार उपाध्याय को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया, उसके बाद अजय उपाध्याय द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शो रूम का उद्घाटन किया, इस दौरान बैंक के जीएम, आरएम, शाखा प्रबंधक कछवा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व अन्य लोग मौजूद रहे, बैंक के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हमारे यहां होम लोन, व्यापार लोन, बीमा सम्बंधित कार्य, व 24 कैरेट गोल्ड भी मिलेगा, तथा गोल्ड लोन की सेवा भी उपलब्ध रहेगी ,
Share: