Advertisement

मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज घाटी में सड़क हादसे में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेसजन व पूर्व सांसद व उनकी बेटी 50 हजार की दी आर्थिक मदद

मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज घाटी में सड़क हादसे में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेसजन व पूर्व सांसद व उनकी बेटी 50 हजार की दी आर्थिक मदद
मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज घाटी में बीते दिनों सड़क हादसे में जान गवाने वाले लोगो के पीड़ित परिवार से आज मिलने पहुंचे कई कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद डॉo रमेश चंद बिंद और उनकी बेटी ज्योति बिंद ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किए, साथ ही पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद करते हुए, डॉo रमेश चंद बिंद ने कहा कि हम तन, मन, धन के साथ हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे, डॉo रमेश चंद बिंद ने कहा कि अगर समय पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच जाती तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन लापरवाही के चलते आज इतने लोगों की जान चली गई, वही दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी के साथ कांग्रेस पार्टी के लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, कहा ड्रमंडगंज हाईवे जो NHAI के द्वारा बनाया गया है इस की डिजाइनिंग में सुधार की जाए, और इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए क्योंकि आए दिन इस तरह की घटनाएं हमारे जनपद में हो रही है, शोक संवेदना में जगदीश्वर दुबे, शशि भूषण दुबे, प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, जनार्दन पाठक, द्वारिका पाल, रवि शंकर तिवारी छवि राजपाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, मंगल दुबे डिंपू यादव, सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें