मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में एक महिला को डायल 112 के सिपाही ने थप्पड़ मार उसे धक्का देते व मोबाइल छीनते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में पूरी घटना को असत्य बताया गया, जब कि वर्दी के रौब सिपाही बोल रहा है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता जिसको महिला की ओर से मोबाइल में रिकॉर्ड किया जा रहा था, इस दौरान सिपाही द्वारा मोबाइल छिनने के दौरान धक्का मुक्की हुई जिसका विडियो वायरल होने लगा, पुलिस की ओर से बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हुआ जिसमें आरोप लगाया गया कि पीआरवी के सिपाही द्वारा महिला को मारने व मोबाइल छिनने का आरोप लगा, जिसके सम्बन्ध में जांच की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि दो पक्षों के मध्य जमीन सम्बन्धित विवाद में डायल 112 पर फोन आया था, सूचना पर पी.आर.वी. 112 व चौकी लहंगपुर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचा गया था, जहां दोनो पक्षों के मध्य वन विभाग की जमीन पर कब्जा व निर्माण की बात को लेकर विवाद था, पीआरवी के आरक्षी अमरपाल द्वारा दोनो पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, इस दौरान वीडियो/रील बना रही महिला को वीडियो/रील बनाने से मना किया गया था, वायरल खबर में मारपीट व मोबाइल छिनने की बात असत्य पायी गयी है,
Share: