Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर के कई क्षेत्रो में बिजली विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान विद्युत चोरी के मामले में 9 पर एफआईआर

मिर्ज़ापुर नगर के कई क्षेत्रो में बिजली विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान विद्युत चोरी के मामले में 9 पर एफआईआर
मिर्ज़ापुर बिजली विभाग टीम ने आज उपखंड अधिकारी दीपक पटेल के निर्देशन में नगर के कई क्षेत्रों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान कुल 15 विद्युत अनियमितताएं पाई गईं तथा विद्युत चोरी के मामलों में 9 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई, बिजली विभाग ने गर्मियों के मौसम में बढ़ते हुए विद्युत लोड, ऊर्जा खपत एवं विद्युत चोरी की संभावनाओं के मद्देनजर आज अवर अभियंता मुकेश कुमार, विनय गुप्ता एवं अन्य लाइन स्टाफ की टीम ने गणेशगंज, छोटा मिर्जापुर, मकरी खो , बुंदेलखंडी, धूधीकटरा, कटरा, इम्लाह एवं टेढ़ी नीम क्षेत्रों में व्यापक रूप से विद्युत उपभोक्ताओं की जांच की, जिसमे 15 विद्युत अनियमितताएं पाई गईं, और विद्युत चोरी के मामलों में 9 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं, उपखंड अधिकारी दीपक पटेल द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें