मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लोहदीकला से आज पुलिस ने 24 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस द्वारा बताया गया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम लोहदीकला के पास से अभियुक्त 1. पप्पू तिवारी पुत्र बद्री प्रसाद तिवारी निवासी लोहदीकलां थाना कोतवाली देहात, 2. दीपक बिन्द पुत्र राजकुमार बिन्द निवासी जंगीरोड़ ककरहवां थाना कोतवाली कटरा, 3. संतोष कुमार गौतम पुत्र कपूर चन्द्र गौतम निवासी भूजवां की चौकी थाना कोतवाली देहात व 4. राजन उपाध्याय पुत्र रामनारायण उपाध्याय निवासी लोहदी कला थाना कोतवाली देहात को 140 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 24 लाख रूपये बतायी गयी, साथ ही दो मोटर साइकिल भी बरामद किया गया, जिसे अभियुक्तगण तस्करी के लिए इस्तेमाल किया करते थे, पुलिस ने धारा 8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही करते हुए चारो अभियुक्त को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: