Advertisement

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने हीट वेव कि तैयारियों के सम्बंध में विभिन्न विभागों के साथ की बैठक

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने हीट वेव कि तैयारियों के सम्बंध में विभिन्न विभागों के साथ की बैठक
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में हीट वेव के प्रभावों को न्यून करने के उद्देश्य से समस्त संबंधित विभागों की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य रूप से समस्त संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ हीट वेव रोकथाम कि योजना कि समीक्षा कि गयी, जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी करते हुये कहा कि समस्त विभागाधिकारी अपने वाहनों पर हीट वेव जागरुकता का पोस्टर लगा लें, मनोरंजन विभाग द्वारा समस्त सिनेमा घरों में हीट वेव जागरुकता वीडियो का प्रसारण करवाया जाये, परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंड-मंदिर-धार्मिक स्थल एवं रेलवे स्टेशन इत्यादि परिसरों में छाँव घर एवं प्याऊ कि व्यवस्था कि जाये, शिक्षा विभाग द्वारा हीट वेव कि मौसम संबंधित चेतावनी के अनुसार स्कूल के समय में बदलाव किया जाये, एवं स्कूलों में पीक हीट पीरियड में बाहरी फील्ड कि गतिविधियों को रोकने एवं स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेय जल इत्यादि कि व्यवस्था कि जाये, विद्युत विभाग को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि हीट वेव के दौरान मुख्यतः पीक हीट आवर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये, तो वही जल निगम को क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया, नगर विकास-नगर पालिका, नगर पंचायत, श्रम विभाग द्वारा हीट वेव के परिप्रेक्ष्य में चिंहित संवेदनशील क्षेत्र तथा विभिन्न फैक्ट्रियों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल, छाँव क्षेत्र कि व्यवस्था के साथ श्रम विभाग यह सुनिश्चित करे कि विभिन्न फैक्ट्रियों में पीक हीट आवर के दृष्टिगत कार्मिकों के ड्यूटी की समय सारणी में बदलाव किया जाए, उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी के द्वारा हीट वेव से बचाव हेतु क्या किया जा रहा है उसकी कार्य योजना बनाकर आपदा विशेषज्ञ उपलब्ध कराये ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें