मिर्ज़ापुर में जबरदस्त हो रहे विकास को देखकर लोगो ने अपने बच्चे का विकास नाम रखना बन्द कर दिया, ये कोई कहानी नही है, मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र की हर सड़क हर गली चीख चीख कर अपने विकास होने की दुहाई दे रही है, ताजा मामला आज गुरुवार को तब देखने को मिला जब मिर्ज़ापुर का सबसे व्यस्त जगह कचहरी के गेट नंबर 2 के सामने अचानक सड़क धंस गई, जिसके बीच मे एक डंडा में लाल झंडा लगा चारो तरफ से पत्थरो से घेर दिया गया, तो साहब मिर्ज़ापुर में विकास ऐसा चल रहा है, की किसी त्योहार पर साधु संत महराज विद्वान जैसे लोगो को सड़क बनवाने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है, उसके बाद सड़कें एक तरफ से बनना शुरू होती है, दूसरी तरफ से सारी गिट्टी बाहर निकल जाती है, इसी वजह से अब लोगो ने अपने बच्चों का नाम विकास रखना बन्द कर दिया है ,
Share: