मिर्ज़ापुर जनपद में चेल रहे विशेष अभियान के तहत आज तीन थाना क्षेत्रो से फरार चल रहे 07 वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, जिसमे थाना कोतवाली देहात में 02, थाना पड़री में 04 व थाना अहरौरा में एक फरार वारंटी कुल 07 वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में नौ थाने पर 28 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया, जिसमे थाना विन्ध्याचल में 02, थाना पड़री में 01, थाना हलिया में 03, थाना जिगना में 01, थाना चुनार में 12, थाना जमालपुर में 02, सन्तनगर में 04, थाना मड़िहान में 01, थाना राजगढ़ में 02 कुल 28 व्यक्तियों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया ,
Share: