Advertisement

प्रयागराज करछना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर पड़े एक शव को देखने के चक्कर मे पाँच लोग पुरषोत्तम ट्रेन की चपेट में आकर ख़ुद शव बन गए

प्रयागराज करछना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर पड़े एक शव को देखने के चक्कर मे पाँच लोग पुरषोत्तम ट्रेन की चपेट में आकर ख़ुद शव बन गए
प्रयागराज करछना क्षेत्र के भीरपुर पचदेवरा स्थित ओवरब्रिज के नीचे कल बुद्धवार बीती रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच लोगों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12312 डाउन दिशा के गार्ड और लोको पायलट ने शाम 6:15 बजे किलोमीटर संख्या 801/ 24 -22 पर डाउन में लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना है, इस सूचना पर ट्रेन को तत्काल रोक गार्ड और लोको पायलट द्वारा शव की पुष्टि कर अधिकारियों को सूचना अपडेट की, इस दौरान एक ही परिवार के पांच लोग ट्रेन से नीचे उतर कर वो भी शव देखने लगे, इसी दौरान अप दिशा से ट्रेन संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गयी, ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, सभी मृतक गिरिराज, आकाश, अजय और मुन्ना पासी, फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के रहने वाले थे, ये लोग फिरोजाबाद से कोलकाता जा रहे थे, हादसे के शिकार हुए लोग नेता एक्सप्रेस पर सवार थे, ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण ट्रेन रोकी गई थी, तो ये सभी लोग भी शव को देखने के लिए नीचे उतरे थे, इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या-12801 आ गई, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पांच लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, मृतकों में चार एक ही परिवार के थे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें