मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में अंबेडकर जी के सम्मान आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉo भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, आज मड़िहान विधानसभा के जौगढ़ मंडल सतेशगढ़, व ग्राम रामपुर रेक्शा, नेवढ़िया में अनुसूचित बस्ती में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के तहत आयोजित विशेष संपर्क अभियान कार्यक्रम मे पहुंचकर विधायक जी बस्ती में लोगों से संपर्क कर डॉक्टर साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व से अवगत कराया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया, इसी तरह से सतेशगढ़ जौगढ़ स्थित द कशिश लान में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 विधानसभा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया, विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे, जिन्होंने अपने संघर्ष, त्याग और दूरदर्शिता से समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिलाया, उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहने की सीख देता है, आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया था, उन्होंने उनके प्रसिद्ध विचार को दोहराते हुए कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना कर अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अपने भविष्य को सशक्त करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं,
Share: