वाराणसी थाना कैंट क्षेत्र के टकसाल सिनेमा गोलीकांड मामले में आज 24 साल बाद एमपी, एमएलए, कोर्ट के आये फैसले में विधायक अभय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह समेत सभी आरोपियो को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया, पूर्व विधायक धनंजय सिंह पर 2002 के हुए हमले का मामला समाप्त हो गया, घटना 4 अक्टूबर 2002 की है, जब तत्कालीन निर्दलीय विधायक धनंजय सिंह अपने काफिले के साथ नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा के पास से गुजर रहे थे, आरोप था कि बोलेरो सवार हमलावरों ने उनके काफिले पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की थी, इस हमले में धनंजय सिंह और उनके गनर व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, घटना के बाद धनंजय सिंह ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी 1- अभय सिंह (विधायक -फैजाबाद) 2- संदीप सिंह, 3- संजय सिंह, 4- विनीत सिंह (एम एल सी), 5-विनोद सिंह, 6- सतेन्द्र सिंह पर हमले का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह मामला पूर्वांचल की राजनीति में बेहद चर्चित बन गया था, अदालत लंबे समय तक चले ट्रायल और गवाहों की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए, सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया, आज वाराणसी कचहरी परिसर में ऐतिहासिक फैसले के मद्देनजर सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसमे 2 आईपीएस, 3 एसीपी, 350 से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी की टुकड़ियां जगह जगह तैनात रहीं, पूरे न्यायलय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था,
Share: