मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क समिति की बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, बैठक में जिलाधिकारी ने विगत माह मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यो के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन के विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने कहा कि समिति द्वारा सड़क दुर्घटनाओ में कम से कम 50 प्रतिशत कमी लाने का निर्देश दिया गया था, उस पर क्या कार्य योजना बनाई गई इसके बारे में जानकारी ली, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने स्कूली वाहनो की चेकिंग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को बताया कि पोर्टल पर 896 वाहन रजिस्टर्ड है, जिनमें 856 की जांच व फिटनेस परीक्षण करा लिया गया शेष का अतिशीघ्र ही करा लिया जाएगा, बिना नम्बर प्लेट की गाड़ियो का चालान व गलत नम्बर प्लेट वाहनो के चालान की स्थिति के बारे में जानकारी ली,
Share: