मिर्ज़ापुर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन करते हुए आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा प्रमुख राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर उन्हें विधानसभावार मतदाता सूची की प्रति प्रदान किया, तत्पश्चात प्रेस प्रतिनिधियो से पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य दिनांक 04.11.2025 से 26.12.2025 तक किया गया है, इस दौरान पिछले विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2003 के मतदाता सूची से मतदाताओ को मैप करने की कार्यवाही की गई, दिनांक 27.12.2025 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर सुपरवाईजरों की अध्यक्षता में बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ए० की बैठक करायी गयी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बी०एल०ए० के साथ निरन्तर वार्ता एवं समन्वय स्थापित किया गया, ऐसे मतदाता जिनके गणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हुए उनके सत्यापन के उपरान्त मृतक/शिपटेड/डुप्लीकेट एंव अन्य श्रेणी के मतदाताओं की सूची विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बी०एल०ए० के साथ साझा की गयी, जिनमें 395-छानबे (अ0ज0) में पुरूष मतदाता-174679, महिला मतदाता-145303 कुल मतदाता-319982 थे, इसी प्रकार विधानसभा 396-मिर्ज़ापुर में पुरूष मददाता-167002, महिला मतदाता-136472, कुल मतदाताओं की संख्या-303483 थी, विधानसभा 397-मझवां में पुरूष मददाता-185257, महिला मतदाता-151527 कुल मतदाता-336797, विधानसभा 398-चुनार में पुरूष मतदाता-158603, महिला मतदाता-133554, कुल मतदाता-292155 एवं विधानसभा 399-मड़िहान में पुरूष मतदाता-170134 महिला मतदाता-144979, अन्य मतदाता-09 कुल मतदाता-315122 थे, इस प्रकार कुल टोटल पुरूष मतदाता-855675, महिला मतदाता-411885, अन्य मतदाता-39 कुल तथा कुल मतदाताओं की संख्या-1567539 थी, उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06.01.2026 से दिनांक 06.03.2026 तक जिन पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नही थे, घोषणा पत्र के साथ फार्म-6 भरने तथा मतदाता के विवरण में संशोधन हेतु फार्म-8 भरने हेतु विभिन्न माध्यमों यथा-मुनादी, एनाउन्समेन्ट आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया, इस प्रकार आलेख्य प्रकाशन 06.01.2026 को पुरूष मतदाता-855675, महिला मतदाता-711825, अन्य 39, कुल मतदाता-1567539, अन्तिम प्रकाशन पर 10.04.2026 को पुरूष मतदाता-913876, महिला मतदाता-769040, अन्य-50, कुल मतदाता-1682966, बढ़े हुए मतदाताओ की में पुरूष मतदाता-58201, महिला मतदाता-57215, अन्य-11 कुल मतदाता-115427 है, सभी राजनैतिक दलों, सभी अधिकारियों/कर्मचारियों तथा मीडिया का अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ ,
Share: