Advertisement

मिर्ज़ापुर सदर तहसील के लेखपाल को 10 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ धरदबोचा

मिर्ज़ापुर सदर तहसील के लेखपाल को 10 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ धरदबोचा
मिर्ज़ापुर सदर तहसील में आज लेखपाल और उसके सहयोगी को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धरदबोचा, जमीन पैमाइश के नाम पर लेखपाल एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये की मांग किया था, जिसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से की थी, आज एंटी करप्शन टीम ने थाना देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित जय बुक सेंटर से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल और उसके सहयोगी को दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, सदर तहसील में तैनात लेखपाल सत्येंद्र सिंह बघेल, का सहयोगी परमेश्वर जय बुक सेंटर की दुकान चलाता है, इसी दुकान पर लेखपाल सत्येंद्र सिंह बघेल अपने सहयोगी के सहयोग से लोगो से पैसो का लेन-देन करता था, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के जय बुक सेंटर से एंटी करप्शन टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना देहात कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें