मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र में आज ₹ 05 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ (MDMA) के साथ पुलिस ने तीन बाइक सवार तीन शातिर तस्करो को गिरफ्तार किया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्र के भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार 1.इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला पुत्र स्व0अनिल सिंह 2.विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व0महेश सिंह व 3.अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही पुत्र जगनरायण सिंह निवासीगण ग्राम बरैनी थाना कछवां को गिरफ्तार किया गया, तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 01.170 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (MDMA), 04 मोबाइल फोन व कुछ पैसे बरामद हुआ, पुलिस ने धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा, पुलिस पूछताछ में इन लोगो द्वारा बताया गया कि वे मादक पदार्थ को जनपद भदोही से एक व्यक्ति से खरीदकर वाराणसी क्षेत्र में ऊँचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे ,
Share: