मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के भावां बाजार में जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीण व किसानों के साथ बैठकर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की, इस दौरान विधायक जी ने विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं जैसे सड़क, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्बंधित कार्यों की जानकारी क्षेत्रीय लोगो से साझा करते हुए कहा कि इन सभी क्षेत्रों में निरंतर सुधार हो रहा है, साथ ही विधायक जी जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों से संवाद करते हुए यह जानने का प्रयास किया कि क्षेत्र के विकास को और बेहतर बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं, उन्होंने सभी की समस्याएं और सुझाव गंभीरता से सुने तथा कहा कि जनता की राय के आधार पर विकास कार्यों को और गति दी जाएगी, उन्होंने कहा कि मड़िहान विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है, जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं,
Share: