Advertisement

मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र के बजहा नेउर चट्टी में एक मकान के पीछे खेत मे 08 माह की बच्ची मृत अवस्था मे पड़ी मिलने से मचा हड़कम्प

मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र के बजहा नेउर चट्टी में एक मकान के पीछे खेत मे 08 माह की बच्ची मृत अवस्था मे पड़ी मिलने से मचा हड़कम्प
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम बजहा नेउर चट्टी में एक मकान के पीछे खेत मे 08 माह की एक अज्ञात छोटी बच्ची को किसी ने गमछे में लपेटकर मृत अवस्था मे फेक दिया, आज शुक्रवार को ग्रामीणों की नजर खेत मे पड़ी लावारिश मृत बच्ची पर पड़ी तो पूरे क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गयी पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, स्थानीय लोगो द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी, 08 माह की बच्ची को लावारिश फेकने को लेकर क्षेत्रीय लोग अलग अलग कयास लगा रहे है, किसी का कहना था कि कोई अपने पाप को छुपाने के लिए ऐसा किया होगा, किसी का कहना था कि लड़की पैदा होने पर भी लोग उसे फेक सकते है, मौके पर पहुंची पुलिस जांच के अनुसार मृत नवजात बच्ची लगभग 8 से 9 माह के पूर्ण विकसित गर्भ की प्रतीत होती है, उसके शरीर के सभी अंग विकसित थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रसव हाल ही में हुआ होगा, पुलिस पूरे प्रकरण को लेकर जांच कर रही है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें