मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र घाटी जालिम मोड़ पर एक ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से आगे वह आगे जा रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गयी, उस पर लदा अरहर दाल हाइवे पर फैल गया, हाइवे पर फैली अरहर के दाल को स्थानीय लोगो द्वारा लूटने की होड़ मच गई, घटना 17 अप्रैल शुक्रवार देर शाम की है, अरहर की दाल लदे ट्रक की दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर होने के बाद अरहर की दाल नेशनल हाईवे पर फैल गई, यह जानकारी स्थानीय लोगों तक पहुंचते ही सड़क पर पड़ी दाल को लूटने के लिए होड़ मच गयी, दाल उठाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बोरी व बैग लेकर मौके पर पहुंच गए ,
Share: