मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के गोगांव गांव में खेत मे मिट्टी की खुदाई के दौरान पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गयी, आरोप है कि पट्टीदारों ने पीट-पीट कर एक युवक को घायल कर दिया था, इलाज के लिए युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचाने जहा डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, मृतक युवक की मां ने पट्टीदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस जानकारी के अनुसार प्रातः करीब 04.00 बजे 1.अजय तिवारी, 2.ब्रिजेश तिवारी उर्फ बल्लू पुत्रगण राजेन्दर प्रसाद तिवारी व 3.ललीत तिवारी उर्फ ऋषि पुत्र ताड़कनाथ तिवारी निवासिगण ग्राम गोगांव थाना जिगना अपने खेत में मिट्टी खोद रहे थे, जिसका विरोध दिनेश चौबे पुत्र स्व0 जटाशंकर चौबे निवासी ग्राम गोगांव थाना जिगना द्वारा किया गया, दोनों पक्षों में विवाद हो गया, घर आने के कुछ देर बाद दिनेश चौबे के सीने में दर्द होने की बात बताई गयी जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया जहां इलाजा के दौरान युवक की मृत्यु हो गयी, तहरीर के आधार पर पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, प्रथम दृष्टया दिनेश चौबे के शरीर पर कोई चोट के निशान नही पाये गये है, आरोपी अजय तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ,
Share: