Advertisement

मिर्ज़ापुर अधिवक्ताओं के नारों से गूंजा पूरा कलेक्ट्रेट परिसर एसडीएम सदर सीओ सिटी मुर्दाबाद के लगाए नारे

मिर्ज़ापुर अधिवक्ताओं के नारों से गूंजा पूरा कलेक्ट्रेट परिसर एसडीएम सदर सीओ सिटी मुर्दाबाद के लगाए नारे
मिर्ज़ापुर आक्रोशित अधिवक्ताओं के नारों से आज पूरा कलेक्ट्रेट परिसर गूंजता रहा, लामबन्द अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर और सीओ सिटी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए, एसडीएम सदर न्यायालय व कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की, अधिवक्ता अपने एक साथी व सपा नेता सतीश मिश्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार पर काफी आक्रोशित दिखे, अपने अधिवक्ता साथी के साथ पुलिस व एसडीएम सदर द्वारा बदसलूकी से नाराज अधिवक्ता उग्र हो गए, नाराज अधिवक्ताओं ने आज एसडीएम सदर कोर्ट में घुसकर तोड़फोड़ की, इससे पहले पूरे मामले को लेकर बार एसोसिएशन ने बैठक बुलाई गई, जिसमे अधिवक्ता व सपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा के साथ पुलिस द्वारा 16/17 की रात की गई बदसलूकी से नाराज अधिवक्ताओं ने मिर्ज़ापुर के सीओ सिटी विवेक जावला और एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग किया है, दरसल पूरा मामला ये रहा की मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट परिसर में बीते दस दिन से कांग्रेसियों द्वारा अहरौरा क्षेत्र के अंदर 20 किलोमीटर में टोल प्लाजा में से एक को हटाने व विन्ध्याचल अष्टभुजा के पास बने टोल प्लाजा को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे, 16/17 की रात धरने के 10वें दिन कई थानों की पुलिस व एसडीएम मौके पर पहुंचकर धरना पर बैठे कांग्रेस नेताओ को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर हटवा दिया, प्रशासन की कार्रवाई के बाद कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी सपा नेता व अधिवक्ता सतीश मिश्रा वहा भी पहुंच गए, जिनकी एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र और सीओ सिटी विवेक जावला से काफी बहस बाजी व धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस सतीश मिश्रा को पकड़ कर पुलिस की गाड़ी में बैठा कर ले गयी थी, बाद में उन्हें छोड़ दिया था,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें