Advertisement

प्रयागराज थाना मेजा क्षेत्र में गंगा नदी में बने पांटून पुल से गंगानदी में गिरी बोलेरो कोई हताहत नही

प्रयागराज थाना मेजा क्षेत्र में गंगा नदी में बने पांटून पुल से गंगानदी में गिरी बोलेरो कोई हताहत नही
प्रयागराज यमुनानगर जोन के थाना मेजा क्षेत्र में गंगा नदी पर बने पांटून पुल से एक बोलेरो गाड़ी गंगानदी में गिर गयी, गनीमत रहा कि बोलेरो गंगानदी में जब समायी तो उस समय उसमे कोई सवार नही था, जिससे कोई हताहत नही हुई, थाना मेजा क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर घाट पर बने पांटून पुल से बोलेरो गाड़ी गंगा नदी में उस समय जा गिरी जब उसका ड्राइवर गाड़ी रोककर गुटखा खाने के लिए नीचे उतर था, उस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी में हैंड ब्रेक नही लगाया था, जिसकी वजह से गाड़ी ढलान से फिसलकर सीधे गंगानदी में समा गयी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी को बाहर निकलवाया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें