मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज ड्रमंडगंज सड़क हादसे में जान गवाने वाले जिगना क्षेत्र के पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम नरैना पहुंचे, यहाँ एक ही परिवार के 6 लोगों की ड्रमंडगंज सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया था, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उनके घर पहुंचकर परिजन से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया, इसके साथ ही आज विधायक जी कई धार्मिक व शादी कार्यक्रम में भी शामिल होने पहुंचे, अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा कलां दीपनगर के ग्राम पिऊरी विंध्य क्षेत्र आश्रम में रामायण कीर्तन पाठ एवं हवन पूजन प्रसाद वितरण एवं भंडारा के कार्यक्रम मे शामिल होने पहुंचे, इसी तरह से ग्राम रैकल, कन्हईपुर में बजरंगबली के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा एवं रामायण पाठ व भंडारा के कार्यक्रम मे पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किये, उसके बाद ग्राम राहकलां, ग्राम महमदवां (बनकी), व ग्राम नेवड़ियां सहित कई अन्य जगहों पर शादी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे ,
Share: