मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते 22 नवम्बर 2025 को हेरोइन तस्कर के धरपकड़ में इनकी महिला तस्कर साथी फरार हो गयी थी, जिन्हें आज पुलिस ने धरदबोचा, पुलिस जानकारी के अनुसार 22.11.2025 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने 73.20 ग्राम हेरोइन के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेजा गया था, इस मामले में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुकदमा में फरार अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, आज उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता व मुख्य आरक्षी शशिकान्त यादव, महिला आरक्षी रश्मि श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से नामजद फरार अभियुक्ता राजकुमारी उर्फ गुड़िया पत्नी पप्पू तिवारी निवासिनी लोहदीकला थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला के9 न्यायालय से जेल भेजा गया ,
Share: