Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने कृषि विभाग में चयनित 48 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने कृषि विभाग में चयनित 48 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
मिर्ज़ापुर विकास भवन के ऑडिटोरियम सभागार में आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक "ग्रुप सी" के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वर्चुअल संबोधन को सुनकर किया गया, इस दौरान विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं एवं बेटियों को पूरी पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है, आज प्रदेश में सभी सरकारी नियुक्तियां बिना किसी भेदभाव, सिफारिश या भ्रष्टाचार के योग्यता एवं निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर की जा रही है, हमारी सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को उसका अधिकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो, पूर्ववर्ती सरकारों में नियुक्तियों को लेकर भाई-भतीजावाद भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओं की शिकायतें आम थी, जबकि वर्तमान सरकार मे पुरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं विश्वासपूर्ण बनाकर युवाओं का भरोसा मजबूत किया गया है, विधायक जी ने कुल 48 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें