मिर्ज़ापुर के एएस जुबली इंटर कालेज में आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया, दरसल भारी बारिश के चलते आज सुबह 06 बजे कालेज का कमरा नंबर 3 की छत भरभरा कर नीचे गिर गया, उस दौरान पढ़ने वाले बच्चे मौजूद नही थे, स्कूल में बच्चो के न होने के कारण आज एक बहुत बड़ा हादसा टल गया, आज मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे के आस पास की घटना है, संभवना जताई जा रही है कि बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कालेज का कमरा नंबर 3 जिसमे कक्षा 8 के छात्रों की पढ़ाई होती थी, उसके छत में पानी का ज्यादा सोखने की वजह से आज सुबह 06 बजे बच्चो के स्कूल पहुंचने से पहले छत गिर गयी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, मिर्ज़ापुर का एएस जुबली इंटर कॉलेज पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल है, जिसकी स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी, हादसे के बाद विद्यालय प्रशासन की दूसरे जर्जर कक्ष के हिस्सों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है,
Share: