वाराणसी में शनिवार को नमामि गंगे सिंधिया घाट पर गंगानदी के बढ़ते रौद्र रूप को शांत करने के लिए आज मां गंगा की आरती उतार कर पूजा पाठ करते हुए जलस्तर कम होने की माँ गंगा से लोगो ने प्रार्थना कर गुहार लगाई, गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठम के वेदपाठी बटुकों ने उपस्थित नागरिकों के साथ गंगा से अब और नहीं बढ़ने की गुहार लगाई गयी, खतरे के निशान बहुत करीब बह रहीं गंगा से लोगों ने गंगाष्टकम का पाठ कर थमने का आग्रह किया, नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का पाठ कर महादेव से भी मां गंगा के जलस्तर को घटाने की प्रार्थना की,
Share: