मिर्ज़ापुर मड़िहान तहसील के पटेहरा ब्लॉक अंतर्गत के आमोई गांव में पिछले साल 25 लाख के सांसद निधि से तैयार इंटरलॉकिंग व पुलिया एक साल में ढह गयी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने विकास कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मिट्टी के ऊपर पुलिया व इंटरलॉकिंग बनाया गया था, जो बरसात की पानी मे मिट्टी कटकर बाह जाने से मार्ग व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया, यह मार्ग राज्यसभा सांसद अरुण सिंह की निधि से करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई थी, एक साल में ही जगह-जगह से इंटरलॉकिंग उखड़ने के साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिया भी ढह गई, जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है, क्या यहाँ भी निर्माण कार्य के दौरान मानकों की अनदेखी हुई या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी सिर्फ कागजों तक सीमित रही, ग्रामीणों क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया को जल्द दुरुस्त कराने की मांग उठा रहे है,
Share: