मिर्ज़ापुर पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, “पूनम” द्वारा गूगल मीट के माध्यम से परिक्षेत्र के तीनो जनपद के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की, बैठक में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए दिशा-निर्देश देते कहा कि परिक्षेत्र में गो-तस्करी, मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम एवं अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए, इसके अतिरिक्त गणेश उत्सव व गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे ट्वीटर, वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा खण्डन करते हुए भ्रामक पोस्ट फैलाने वाले पर आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए,
Share: