Advertisement

मिर्ज़ापुर अहरौरा बांध में पानी का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण दो फाटक खोले गए

मिर्ज़ापुर अहरौरा बांध में पानी का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण दो फाटक खोले गए
मिर्ज़ापुर अहरौरा बांध में पानी का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण आज सुबह 9:30 बजे बांध के दो फाटक को करीब एक फुट खोलकर बांध से लगभग 700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद सिंचाई खंड चुनार ने बताया कि अहरौरा बांध के पहाड़ी क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, बांध की सुरक्षा तथा पिछले वर्ष एकाएक पानी का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण पानी छोड़ना पड़ा था, जो भारी बाढ़ तथा जलप्लावन की स्थिति उत्पन्न हो जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, इसको ध्यान में रख कर बाढ़ बचाव हेतु मिर्जापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर धीरे धीरे पानी निकालने की नीति के तहत आज प्रातः 9:30 बजे से अहरौरा बांध के दो फाटक 1 फुट से खोल कर लगभग 700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के साथ जमालपुर तथा चंदौली जनपद के निचले हिस्से में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो पाए, सुरक्षा की दृष्टि से निचले हिस्से में निवास करने वाले किसानों एवं नागरिकों सहित प्रशासन को बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना दे दी गई है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें