वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा आज गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नमो घाट से पुराना पुल सारनाथ तक मोटर बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया, बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव व्यवस्था को परखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की पूरी टीम सतर्क है,
Share: