Advertisement

मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस पर जनपद के सभी थानों पर अधिकारियों द्वारा सुनी गई आमजन की समस्या

मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस पर जनपद के सभी थानों पर अधिकारियों द्वारा सुनी गई आमजन की समस्या
मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज जनपद के सभी थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओ को सुना, कुछ का मौके पर निस्तारण कराया बाकी मामलो के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच करने के लिए रवाना किया गया, समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर व तहसीलदार द्वारा थाना पड़री पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज व उपजिलाधिकारी लालगंज द्वारा थाना लालगंज व ड्रमण्डगंज पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना हलिया व मड़िहान पर, क्षेत्राधिकारी चुनार व तहसीलदार द्वारा थाना अदलहाट पर, उपजिलाधिकारी चुनार व तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा पर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा थाना राजगढ़ पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी व कर्मचारियो के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण कराया, तथा शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के लिए रवाना किया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें